भिवानी: गांव घुसकानी के शहीद कैप्टन ओपी दलाल राजकीय उच्च विद्यालय में विभिन्न कार्यक्रम हुए आयोजित, खंड शिक्षा अधिकारी रहे मौजूद
विद्यालय में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके उपरांत मन की बात कार्यक्रम भी आयोजन किया गया। जिसमें सभी विद्यार्थियों एवं अतिथियों ने एक-दूसरे से अपने जीवन के अच्छे एवं प्रेरणादायी अनुभव सांझा किए। कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि भिवानी के खंड शिक्षा अधिकारी शिव कुमार तंवर ने शिरकत की।