सरदारशहर: सरदारशहर में हत्या और चेक बाउंस मामलों के तीन फरार आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
जिला स्पेशल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या और चेक बाउंस मामलों में फरार तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने एएसआई संजय कुमार बसेरा और एएसआई मंगलसिंह के नेतृत्व में कार्रवाई की। हत्या मामले में 10 साल से फरार जोधपुर निवासी राजवीर उर्फ अशोक को पकड़ा गया।