परसवाड़ा: रंगोपाठ घाटी में बड़ा हादसा टला, यात्रियों से भरी बस घाटी में गिरने से बाल-बाल बची
परसवाड़ा तहसील अंतर्गत रंगोपाठ मंदिर घाटी में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। कौशल ट्रेवल्स की निजी यात्री बस ग्राम बीड़ी से यात्रियों को लेकर बालाघाट के लिए रवाना हुई थी। सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच जब बस परसवाड़ा होते हुए रंगोपाठ घाटी पहुंची, तभी उसमें अचानक तकनीकी खराबी आ गई। खराबी के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे घाटी की ओर झूल गई।