खरीक: हथकड़ी समेत थाना से फरार हुआ बदमाश
हथियार और गोली के साथ गिरफ्तार एक बदमाश सुबह खरीक थाना से हथकड़ी समेत फरार हो गया। बताया जाता है कि शौच के लिए ले जाने के दौरान आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोपी को भागते और पुलिस जवानों को पीछा करते देखा। नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने कहा कि मामले की जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाए