सर्किट हाउस में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नगर समिति की बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता गुमला विधायक भूषण तिर्की ने की। बैठक में आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए मजबूती के साथ प्रत्याशी उतारने को लेकर विचार विमर्श किया गया।सभी वार्डों में अपने समर्थित उम्मीदवार खड़ा करने तथा अध्यक्ष पद हेतु भी अपना उम्मीदवार उतारने पर सहमति बनी।