मेहदावल: महुली में जुलूस के लिए सख्त नियम, डीजे बैन और शांति का पूर्ण पालन जरूरी
महुली पुलिस ने आगामी जुलूस को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए डीजे प्रतिबंध समेत सख्त नियम लागू किए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कमेटी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर सभी को प्रशासन के नियमों का पालन करने का नोटिस भी तामील किया गया। जुलूस के दौरान प्रभावी पुलिस निगरानी और सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।