नवादा: सदर ब्लॉक स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच का जिला पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
Nawada, Nawada | May 28, 2025 बुधवार शाम 5:57 में विज्ञप्ति जारी कर बताया गया आगामी विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों की कड़ी में नवादा जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश द्वारा आज ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की प्रथम स्तरीय जांच (FLC – First Level Checking) कार्य का निरीक्षण किया गया। यह एफएलसी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार 24 मई से 8 जून 2025 तक संचालित की जा रही है।