नवादा: खुरी नदी के तट पर प्रस्तावित जैव विविधता पार्क स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण
Nawada, Nawada | May 28, 2025 नवादा जिलाधिकारी रवि प्रकाश ने आज खुरी नदी के तट पर प्रस्तावित जैव विविधता पार्क स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से संपन्न हो सके।जिलाधिकारी ने नगर परिषद नवादा के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि नाले के निर्माण कार्य को शीघ्र प्रारंभ कराया जाए ।