नवादा: देदौर गांव से अवैध बालू लदे ट्रैक्टर को पुलिस ने किया ज़ब्त, एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Nawada, Nawada | May 28, 2025 बुधवार दोपहर 1:00 बजे जानकारी प्राप्त हुई थी मुफस्सिल थाना की पुलिस ने देदौर गांव से अवैध बालू लोड एक ट्रैक्टर को जप्त किया है साथ में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लोहानी बिगहा निवासी बच्चू यादव का पुत्र संतोष यादव के रूप में की गई है।