पटना ग्रामीण: पीरबहोर थाना क्षेत्र में हत्या के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव सड़क पर रखकर किया प्रदर्शन
पीरबहोर थाना क्षेत्र के लालबाग में एक मकान में रह रहे दंपति पर चाकू से हमला करने के बाद पति की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि पत्नी का इलाज पीएमसीएच में चल रहा है। वहीं घटना से आक्रोशित परिजनों ने शनिवार की रात करीब 8:00 बजे शव को सड़क पर रखकर अशोक राजपथ को जमकर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान परिजनों ने आगजनी भी की है।