संडीला: ग्राम किन्हौटी में धूमधाम से मनाई गई भगवान परशुराम जयंती, विधायक सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए
Sandila, Hardoi | Apr 19, 2026 सण्डीला तहसील के ग्राम किन्हौटी में भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन पंच पकरिया माता मंदिर परिसर में राजेश मिश्रा के नेतृत्व में हुआ।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन के साथ हुई।