कामां: कामां पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 2 हाईवा डंपर ज़ब्त कर चालक को किया गिरफ्तार
कामां पुलिस ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन पृथ्वी के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 हाईवा डंपरों को जप्त किया है। इस दौरान नियमों की अवहेलना करने पर दोनों वाहनों के चालकों को भी गिरफ्तार किया गया।पुलिस द्वारा की गई जांच में डंपरों में अवैध खनन सामग्री और ओवरलोडिंग पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की गई। शुक्रवार शाम 5 बजे मिली जानकारी।