रावतसर: रावतसर पुलिस ने एनडीपीएस प्रकरण में दो साल से फरार आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
रावतसर पुलिस ने एनडीपीएस प्रकरण में फरार आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है पुलिस से शनिवार को जरिए प्रेसनोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस ने दो साल से फरार बूटा सिंह रायसिख निवासी पोजा के उताड पुलिस थाना ममतोड़ जिला फिरोजपुर पंजाब को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार युवक पर राजस्थान व पंजाब में एनडीपीएस एक्ट के 6 प्रकरण दर्ज है मामले का पुलिस अनुसंधान अभी जारी है।