बोध गया: बोधगया पुलिस ने ₹50 हजार के इनामी, कई कांडों में वांछित 1 अभियुक्त को किया गिरफ्तार
बोधगया थाना पुलिस ने कई कांडों में वांछित 50 हजार रुपए का 1 इनामी अभियुक्त राजू कुमार को गिरफ्तार किया है।एसएसपी सुशील कुमार ने शुक्रवार की शाम 5 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि हत्या कांड में वांछित अभियुक्त को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।सूचना मिली कि घुघरीतांड बाईपास मोहल्ले में आया हुआ जिसके बाद छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।