कौंच: कोंच में करीब 20 दिनों से पानी संकट से जूझ रहे गांधी नगर के लोग, जल संस्थान में शिकायत, कनेक्शन शुल्क को लेकर विवाद
Konch, Jalaun | Apr 9, 2026 कोंच नगर के गांधी नगर में भीम पुस्तकालय के सामने रहने वाले लोग पिछले करीब 25 दिनों से पानी की समस्या से जूझ रहे हैं, गुरुवार सुबह करीब 11 बजे परेशान मोहल्लेवासी जल संस्थान कार्यालय पहुंचे और शिकायत दर्ज कर जल्द समाधान की मांग की, स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन डालते समय कर्मचारियों ने घर-घर कनेक्शन के नाम पर 1500 से 2000 रुपये तक वसूले गए थे।