चकाई: चकाई में पहले नदी मे चूआं बनाकर बुझाई प्यास, फिर पहुंचे मतदान करने, तस्वीर इंटरनेट मीडिया पर हुआ वायरल
Chakai, Jamui | Apr 20, 2024 प्रथम चरण के चुनाव को लेकर वोटरों में काफी उत्साह रहा। जमुई लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत चकाई प्रखंड के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र बरमोरिया पंचायत के बरखुटिया गांव के दर्जनों मतदाता 10 किलोमीटर पैदल चलकर गुरुरबाद गांव स्थित मतदान केंद्र संख्या 160 पहुंचे। मतदाताओं के लिए वोट करना कोई कम बड़ी चुनौती नहीं है।