मुगलसराय: मारुति नन्दन कॉलोनी में नव निर्मित हनुमान मंदिर के लिए प्रतिमाओं का नगर भ्रमण
मुगलसराय नगर क्षेत्र के मारुति नन्दन कॉलोनी में नव निर्मित हनुमान मंदिर में स्थापित की जाने वाली प्रतिमाओं का बुधवार दोपहर 12 बजे ढोल-नगाड़ों और जयकारों के साथ नगर भ्रमण कराया गया। श्रद्धालुओं की मौजूदगी में धार्मिक माहौल बना रहा। मंदिर में 19 जून को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर लोगो मे उत्साह देखने को मिला।