दतिया नगर: बेटी के जन्म को उत्सव के रूप में मनाएं और समाज को सकारात्मक संदेश दें: कलेक्टर
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सोमवार को जिला चिकित्सालय में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के मुख्य आतिथ्य में बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के तहत बेटी जन्मोत्सव किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत नवजात बालिकाओं की माताओं को बेटी जन्मोत्सव किट भेंट कर उनका स्वागत किया। कलेक्टर ने कार्यक्रम क़ी जानकारी मीडिया को दी.