करनैलगंज: चरहुआ पेट्रोल पंप के समीप सड़क हादसे में मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत, मां गंभीर रूप से घायल
परसपुर के बेलसर मार्ग पर चरहुआ पेट्रोल पंप के समीप गुरुवार बीती रात 2:30 बजे सड़क हादसे में 4 वर्षीय बच्चे की दर्दनाक मौत हो गयी तथा उसकी माँ गम्भीर रुप से घायल हो गई। जिसे उपचार के लिये अस्पताल भिजवाया गया। गुरुवार 5 बजे SO दिनेश सिंह ने बताया कि मासूम बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है तथा अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध केस दर्ज किया गया।