चेनारी: दूसरी बार बने मल्हीपुर पैक्स के अध्यक्ष धनंजय गुप्ता, समर्थकों में उत्साह के साथ जमकर उड़े अबीर गुलाल
Chenari, Rohtas | Mar 19, 2026 प्रखंड क्षेत्र के मल्हीपुर पैक्स चुनाव में धनंजय गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी धर्मेंद्र कुमार को 290 मतों से पराजित कर दूसरी बार जीत हासिल की. कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को आठ केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई, जिसमें 51.76% मतदान दर्ज किया गया. कुल 5083 मतदाताओं में से 2626 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. ।