पटना ग्रामीण: BJP कार्यालय में दिलीप जायसवाल ने गरीब पसमांदा मुसलमानों से वक्फ कानून देखने की अपील की
भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने गरीब पसमांदा मुसलमानो से बड़ी अपील की है। रविवार दोपहर करीब 1:00 बजे दिलीप जायसवाल ने कहा कि जितने भी गरीब पसमांदा मुसलमान है अब जब उनके हक की बात आई है तो उन्हें वक्फ कानून को एक बार जरूर देखना चाहिए क्योंकि यह कानून उनके हक में है।