पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में विधानसभा अध्यक्ष, डिप्टी सीएम और नेताओं ने सुनी पीएम मोदी के 'मन की बात'
रविवार की सुबह 11 बजे विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने भाजपा कार्यालय में दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा,पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल और कई वरिष्ठ नेताओं के साथ पीएम मोदी की 'मन की बात' कार्यक्रम को सुना। इस दौरान पीएम मोदी के 123वें मन की बात कार्यक्रम पर दिलीप जायसवाल ने कहा, "आज हमने अटल सभागार में PM के मन की बात सुना।