आंवला: आंवला के रामनर में 36 माह से मानदेय न मिलने पर रोजगार सेवकों का धरना तीसरे दिन भी जारी
Aonla, Bareilly | Jun 19, 2026 आंवला तहसील के रामनगर ब्लॉक कार्यालय पर ग्राम रोजगार सेवकों का धरना शुक्रवार सुबह 11 बजे तीसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार से शुरू हुए इस प्रदर्शन में रोजगार सेवकों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। उनका आरोप है कि पिछले 36 महीनों से उन्हें मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनके सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है।