चौरीचौरा: भोपा बाजार की मदिरा दुकान में दो लाख रुपये से अधिक गबन का आरोप, दी गई शिकायत
भोपा बाजार स्थित सरकारी कम्पोजिट विदेशी मदिरा दुकान के मैनेजर दिनेश राव ने थाना चौरीचौरा में लिखित शिकायत देकर दुकान की धनराशि में कथित गड़बड़ी और गबन की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, दुकान के लेखा-जोखा की जांच के दौरान लगभग दो लाख रुपये से अधिक की धनराशि कम पाई गई। शिकायत में बताया गया है कि कुछ कर्मचारी अवकाश पर गए थे।