इंदौर: हनी सिंह के शो के आयोजकों पर मनोरंजन कर मामले में कोर्ट ने निगम की कार्रवाई को सही बताया
Indore, Indore | Mar 14, 2025 इंदौर में आयोजित हुए पॉप सिंगर हनी सिंह के शो की मनोरंजन कर के भुगतान को लेकर आयोजकों ने हाईकोर्ट की शरण ली थी। जिसमें नगर निगम के वकील ने बताया कि इस मामले में इंदौर हाईकोर्ट ने नगर निगम इंदौर के निर्णय को सही ठहराते हुए पांच पांच लाख रुपए तुरंत जमा करने के आदेश जारी किए हैं और चार्टड एकाउंटेंड की रिपोर्ट के आधार पर बाकी रकम जमा करने के निर्देश भी दिए है।