इंदौर: बीआरटीएस हटाए जाने के बाद नगर निगम की संपत्ति चोरी का मामला, एमआईसी सदस्य ने महापौर को जांच की मांग की
Indore, Indore | Mar 14, 2025 इंदौर में बीआरटीएस को हटाने के बाद नगर निगम की संपत्ति चोरी होने का मामला सामने आया है। बीआरटीएस मार्ग से निकाले गए कियोस्क और होर्डिंग गायब हो गए, जिसके बाद नगर निगम के एमआईसी सदस्य निरंजन सिंह चौहान ने इसकी जांच की मांग की है। जिसमें एमआईसी सदस्य ने बताया कि एनएस पब्लिसिटी एजेंसी द्वारा नगर निगम की संपत्ति की चोरी की गई है। जिसके संबंध में पत्र भी लिखा है।