इंदौर: होली और जुम्मे की नमाज पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा, हुड़दंग करने वालों पर सख्ती, आला अधिकारी सड़कों पर
Indore, Indore | Mar 14, 2025 इंदौर में होली के पर्व और रमजान के चलते पुलिस ने आज जुम्मे की नमाज के दौरान शहर में सुरक्षा को लेकर कड़ी व्यवस्था बनाई। पुलिस प्रशासन ने प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। जिसमें पुलिस के आला अधिकारी लगातार शहर के विभिन्न हिस्सों में पेट्रोलिंग कर रहे थे।