इटारसी: जवाहर नगर FCI क्षेत्र में 8 फीट लंबे दो सांप लिपटे दिखे, सर्प मित्र ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
इटारसी में सांपों के मेटिंग का रोमांचक नजारा देखने को मिला। जवाहर नगर स्थित एफसीआई क्षेत्र में मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे एक घर के सामने खुले मैदान में 8-8 फीट लंबे दो सांप आपस में लिपटे दिखाई दिए। सर्प विशेषज्ञों ने बताया कि सांपों का मिलन (मेटिंग) मुख्य रूप से बसंत और गर्मी के मौसम, विशेषकर अप्रैल के आसपास होता है। रेस्क्यू कर जंगल मे छोड़ दिया।