पीरो: बरनी गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, दांपत्य जोड़ा हुआ जख्मी
Piro, Bhojpur | Jun 11, 2025 बरनी गांव में मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। ज़ख्मियों में चिरैया देवी तथा विजय राम शामिल है। दोनों ज़ख्मियों का इलाज CHC चरपोखरी में कराया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर 1:00 बजे के करीब मामूली विवाद को लेकर दो पक्ष में मारपीट हो गई।