पीरो: हासवाड़ीह गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से नामजद प्राथमिकी दर्ज
Piro, Bhojpur | Jun 10, 2025 हासवाड़ीह गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए मारपीट के मामले में दोनों पक्षों से नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा मंगलवार की शाम 4:00 बजे के करीब बताया गया कि पिरो थाना क्षेत्र के हासवाडीह गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हो गई थी। जिसमें ईट,पत्थर और जमकर लाठी डंडे चले।