बेगूसराय: बेगूसराय में आज का राष्ट्रीय लोक अदालत रहा ऐतिहासिक, करुणा निधि प्रसाद आर्या ने दी जानकारी
बेगूसराय में आज राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किया गया, जहां एक ही दिन में 3480 मामलों का निष्पादन कर नया रिकॉर्ड बनाया गया। इस लोक अदालत में करीब 4 करोड़ 12 लाख रुपये पर आपसी समझौता हुआ। सबसे ज्यादा आकर्षण ट्रैफिक चालान मामलों को लेकर रहा, जहां 688 मामलों का निपटारा करते हुए 16 लाख रुपये की वसूली की गई।आम लोगों को चालान राशि में 50 प्रतिशत तक की छूट भी