चूरू: राजकीय भरतिया अस्पताल के कम्प्यूटर ऑपरेटर से हुई ऑनलाइन ठगी, सदर पुलिस ने ₹60,000 कराए रिफंड
Churu, Churu | Oct 21, 2024 चूरू के राजकीय भरतिया अस्पताल के कम्प्यूटर ऑपरेटर से क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी के मामले में सदर थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए ठगी किये गये 60 हजार रुपये पीड़ित को रिफंड करवाये हैं।