भोगनीपुर: भोगनीपुर में युवती की बरामदगी न होने से नाराज विहिप और बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सीओ और एसडीएम ने शांत कराया
भोगनीपुर ओवर ब्रिज के निकट सोमवार दोपहर करीब 2 बजे विहिप, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। वहीं कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की सूचना पर पहुंचे एसडीएम न्यायिक देशदीपक, सीओ संजय वर्मा ने समझा बुझाकर कर मामला शांत कराया। विहिप जिलाध्यक्ष रवि अवस्थी, गौरव पंडित, श्यामबाबा समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।