दतिया नगर: वट सावित्री व्रत पर दतिया में महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, वट वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना की
दतिया में शनिवार को महिलाओं ने बट सावित्री व्रत श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना करते हुए दिनभर व्रत रखा। सुबह से ही शहर के मंदिरों और बट वृक्षों के आसपास महिलाओं की भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजकर विधि-विधान से बट वृक्ष की पूजा-अर्चना की।