अरनोद: सालमगढ़ पुलिस ने 5.09 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 2 आरोपियों को किया गिरफ्तार, स्कूटी भी जब्त
जिले में “ऑपरेशन त्रिनेत्र” के तहत थाना सालमगढ़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 5.09 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त स्कूटी को भी जब्त किया है। जिला पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेन्द्रसिंह जोधा और वृताधिकारी अरनोद चन्द्रशेखर पाली