अनूपपुर: भगवान को भी थमा दिया टैक्स का नोटिस! नगर परिषद बरगवां के कारनामे पर उठे सवाल
अंधेर नगरी, चौपट राजा—यह कहावत इन दिनों नगर परिषद बरगवां (अमलाई) की कार्यप्रणाली पर सटीक बैठती नजर आ रही है। आमतौर पर टैक्स इंसानों और व्यापारियों से वसूला जाता है, अनूपपुर जिले की नगर परिषद बरगवां में कथित तौर पर भगवान को ही टैक्स का नोटिस थमा दिया गया। मामला नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। नगर परिषद की ओर से हनुमान जी महाराज के नाम पर नोटिस दिया गया।