सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सटई रोड की रहने वाली संध्या अनुरागी ने अपनी मां के साथ आज 13 अप्रैल दोपहर 1:30 एसपी ऑफिस में आवेदन दिया और उन्होंने बताया कि नाबालिग यूट्यूबर के द्वारा उनके भाई अमित अनुरागी को झूठे केस में फसाया जा रहा है और फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इस मामले की निष्पक्ष जांच को लेकर एसपी ऑफिस में आवेदन दिया है।