बाराहाट: बिजली विभाग की लापरवाही, उपभोक्ता पर ₹98 हजार का फर्जी बिल, उपभोक्ता परेशान
Barahat, Banka | Apr 12, 2026 बाराहाट क्षेत्र के रतनपुर गांव में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां सतीश मंडल के नाम पर विभाग ने तीन अलग-अलग बिजली कनेक्शन जारी कर दिए। जानकारी के अनुसार, सतीश मंडल ने करीब पांच वर्ष पहले कनेक्शन के लिए आवेदन किया था। कनेक्शन नहीं मिलने पर उन्होंने दोबारा आवेदन किया, जिसके बाद विभाग ने दो उपभोक्ता संख्या जारी कर दिया।