जगदलपुर: बस्तर की रेल कनेक्टिविटी को मिली नई रफ्तार, कुड़कानार–भानपुरी के बीच 30 किमी रेल लाइन और भानपुरी स्टेशन का टेंडर जारी
बस्तर के लिए लंबे समय से बहुप्रतीक्षित रावघाट–जगदलपुर रेल लाइन परियोजना के निर्माण कार्य को एक और महत्वपूर्ण गति मिली है। परियोजना के तहत कुड़कानार से भानपुरी तक करीब 30 किलोमीटर रेल लाइन तथा भानपुरी रेलवे स्टेशन के निर्माण के लिए तीसरा EPC टेंडर जारी कर दिया गया है। इस कदम को बस्तर की रेल कनेक्टिविटी के विस्तार की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।