सूरजगढ़: जांच रिपोर्ट के बाद सूरजगढ़ा सीएचसी में प्रभारी बदले,नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजीव कुमार ने दिया योगदान
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूरजगढ़ा में जन शिकायतों से जुड़े मामलों में गठित्तरीय स्तरीय जांच दल की रिपोर्ट के आधार पर स्वास्थ्य विभाग ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर वाई के दिवाकर को बदल दिया है. उनकी जगह डॉ राजीव कुमार को नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बनाया गया है. शुक्रवार पूर्वाह्न 10:30 बजे नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने योगदान दिया.