मेरठ: भावनपुर क्षेत्र में पुलिस की दबिश के बाद महिला की मौत, आरोपी की जगह पड़ोसी को पकड़ा जाने पर मां को आया हार्ट अटैक
Meerut, Meerut | Nov 6, 2024 भावनपुर में वांटेड को पकड़ने गई पुलिस ने उसके पड़ोसी को पकड़ लिया। उससे वांटेड के बारे में पूछताछ की। आरोप है कि, दरोगा ने उसे हड़काया और वांटेड को थाने में हाजिर नहीं कराने पर केस लगाने की धमकी दी। इसकी जानकारी उसकी 65 वर्षीय मां को लगी तो उन्हें हार्ट अटैक आ गया, इससे उनकी मौत हो गई। पीड़ित परिवार ने दरोगा पर कार्रवाई की मांग की है।