गौरिया नैन में गूंजी कुश्ती की हुंकार, पहलवानों ने दिखाया दम
-स्व. बाबा राममणि पाण्डेय की स्मृति में विराट दंगल का आयोजन
बस्ती। अखाड़े की मिट्टी में जब पहलवानों ने दांव-पेच आजमाए तो हर पल रोमांच से भर उठा। किसी ने प्रतिद्वंद्वी को चित कर तालियां बटोरीं तो किसी ने दमदार पकड़ से मुकाबला अपने नाम किया। पहलवानों के जोरदार प्रदर्शन पर हजारों दर्शक लगातार तालियां बजाकर उनका उत्साह बढ़ाते रहे। विक्रमजोत ब्लॉक के गौरिया नैन में स्व. बाबा राममणि पाण्डेय की स्मृति में बुधवार को समाजसेवी यज्ञेश पाण्डेय और शैलेश पाण्डेय द्वारा आयोजित विराट कुश्ती दंगल में देशभर से आए पहलवानों ने अपने दमखम का प्रदर्शन किया।
Harraiya, Basti | Sep 16, 2026