मामला ढोलना कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला पट्टी का है। जहां रहने वाले 16 वर्षीय केशव पुत्र गिरीश बाबू ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। कीटनाशक का सेवन करने के बाद वह खेतों की ओर चला गया। किशोर की हालत बिगड़ते देख किशोर के बाबा हुकुम सिंह उसे आनन - फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां किशोर का उपचार चल रहा है। परिजनों के मुताबिक केशव कुछ दिनों से गुमसुम था।