जिले के बरही थाना अंतर्गत खन्ना बंजारी रोड पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। घटना में बरही के पथराहटा निवासी प्रहलाद पटेल घायल हुए है। यह घटना आज रविवार दोपहर 4 बजे शाम घटित हुई है। घटना की जानकारी घायल के मामा राजकुमार अवस्थी द्वारा दी गई।