पटना गया राष्ट्रीय मार्ग के काफरपुर गांव के समीप ओमनी भान एवं टोटो सवारी गाड़ी में टक्कर हो गई । जिसमे तीन लोग घायल हो गए।घायलों को उमता धरनई थाना की पुलिस के सहयोग से मखदुमपुर रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद गया जी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष ने शुक्रवार की शाम 6 बजे दिया।