बिहारीगंज: संदिग्ध हालात में एक वर्षीय बच्ची की मौत, परिजनों पर हत्या का आरोप
बिहारीगंज थाना क्षेत्र के हथिऔंधा वार्ड नंबर 09 में एक वर्षीय बच्ची की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। पिता मो. वसील ने अपने भाई समेत अन्य परिजनों पर मारपीट कर बच्ची की हत्या का आरोप लगाया है। वहीं आरोपित पक्ष ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।