कटिहार: बसतौल में उत्पाद विभाग ने 6 लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, भेजा जेल, जाँच शुरू
उत्पाद विभाग ने बसतौल से छह लीटर अवैध चुलाई शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला शाम साढ़े पाँच बजे का है। उत्पाद विभाग ने आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार आरोपी को मेडिकल टेस्ट के बाद जेल भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।