गंगरार: MPPG कॉलेज में रात्रिकालीन क्रिकेट: एमएफसी और श्रीदेव क्लब क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
मातेश्वरी सेवा समिति की रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के लीग मुकाबलों में एमएफसी और श्रीदेव क्लब ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। एमएफसी ने 10 ओवर में 95 रन बनाए, जिसमें दिनेश मालवीय ने 41 रन जोड़े। जवाब में श्रीदेव क्लब 81 रन पर सिमट गई। जानू खान ने 2 रन देकर 3 विकेट लिए हैं।