जांजगीर: जांजगीर के वार्ड 15 में घर के पास खड़ी 2 कारों में अज्ञात बदमाशों ने लगाई आग, पुलिस कर रही जांच
जांजगीर के वार्ड 15 में घर के पास खड़ी 2 कार में अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी. आगजनी से दोनों कार धूं-धूंकर जल गई. मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है. दरअसल, जांजगीर के वार्ड 15 में वेद कश्यप और अजय कश्यप की 2 कार घर के पास खड़ी थी. दोनों कार में आग लग गई और फिर फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई, जहां दोनों कार की आग को बुझाई।