सदर: कबीरनगर स्थित निजी हॉस्पिटल पर लापरवाही का आरोप, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग उठाई
Sadar, Varanasi | Jun 24, 2026 वाराणसी के दुर्गाकुंड स्थित पैनासिया हॉस्पिटल पर चिकित्सीय लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़िता के परिजनों ने विरोध प्रदर्शन किया और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के दौरान गंभीर लापरवाही के कारण मरीज के शरीर में ड्रेन छूट गई, जिससे लंबे समय तक स्वास्थ्य समस्याएं बनी रहीं।